Current Date

Chandauli News: शराब के नशे में हाईवे पर सिपाही का हंगामा: राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, खुद को मुगलसराय कोतवाली में बताया तैनात

|
Published on: 14 June 2026, 5:34 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित लौंदा चौकी के पास नेशनल हाईवे-19 पर रविवार को एक सिपाही के कथित रूप से नशे की हालत में हंगामा करने का मामला सामने आया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिपाही काफी देर तक हाईवे पर खड़ा होकर आने-जाने वाले लोगों से अभद्र व्यवहार करता रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिपाही शराब के नशे में था और उसने अपनी गतिविधियों से राहगीरों को परेशान किया. बताया जा रहा है कि वह सड़क पर खड़ा होकर लोगों से उलझ रहा था और काफी देर तक हंगामा करता रहा. घटना के दौरान यातायात प्रभावित होने की भी चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान वर्ष 2018 बैच के सिपाही आलोक रंजन के रूप में बताई जा रही है. आलोक जौनपुर का रहने वाला है. अलीनगर डायल 112 में तैनात है. नशे की हालत में खुद को मुगलसराय कोतवाली में तैनाती बताया सिपाही. यह भी कहा जा रहा है कि वह अपनी निजी पल्सर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा था. हालांकि, मामले में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने आना बाकी है. घटना का वीडियो और तस्वीरें भी स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला पुलिस विभाग की छवि से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है. हालांकि इस वीडियो का P7 न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. फिलहाल संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है.

नशे में धुत सिपाही का वायरल वीडियो —

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!