Current Date

Chandauli News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर प्रार्थना सभा में पुलिस का छापा, कई हिरासत में: इटवा गांव में झाड़-फूंक की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, धार्मिक साहित्य बरामद

|
Published on: 9 July 2026, 11:30 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— सकलडीहा थाना क्षेत्र के इटवा गांव में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने एक प्रार्थना सभा में छापा मारकर छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि मौके से बड़ी मात्रा में धार्मिक साहित्य और पोस्टर बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि इटवा गांव में एक मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में झाड़-फूंक और अन्य माध्यमों से लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद महिला-पुरुषों में भगदड़ मच गई। पुलिस के अनुसार, मौके से सात बाइबिल, करीब 50 ईसा मसीह से संबंधित स्मारिकाएं तथा बड़ी संख्या में धार्मिक पोस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिस मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी, वह जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि रमेश राम के भाई का है। हालांकि इस मामले में उनकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से पूछताछ करती सकलडीहा पुलिस —
अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!