Current Date

चंदौली में फिर गरजी पुलिस की गोली: ट्रकों को निशाना बनाने वाले बदमाश के पैर में लगी गोली, आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती, महिला बनकर ट्रक चालकों को लूटते थे बदमाश

|
Published on: 18 May 2026, 3:15 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. ट्रकों को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी पर पुलिस की गोली चली, जिसमें वह घायल हो गया. घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुल चार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला बनकर ट्रक चालकों को लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे. एक ट्रक चालक द्वारा बदमाशों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी गई थी. पीड़ित ट्रक चालक ने आरोप लगाया था कि आधा दर्जन की संख्या में बदमाश ट्रक को रोककर मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिये है. पुलिस को इनकी गतिविधियों की सूचना आज रात सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवान तालाब नेशनल हाईवे के पास मिली थी, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और हालात तनावपूर्ण हो गए. पुलिस के अनुसार आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई, जो आरोपी के पैर में लगी. इसके बाद उसे मौके से पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के मोहनिया निवासी विक्रम यादव पुत्र रामदुलार यादव के रूप में हुई है. आरोपी पर लूटपाट और तस्करी के कुल पांच मुकदमे बिहार में दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि वह ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस की गोली से घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है. गौरतलब है कि इससे पहले चंदौली जिले में ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाले साइको किलर गुरप्रित को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!