Current Date

नगवा-चोचकपुर पीपा पुल का हिस्सा डूबा:  आवागमन पूरी तरह ठप, रात में पीपे में पानी भरने से बिगड़ी स्थिति, घंटों फंसे रहे राहगीर

|
Published on: 9 May 2026, 4:24 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— धानापुर क्षेत्र के नगवा-चोचकपुर पीपा पुल पर शुक्रवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया. देर रात पुल के एक पीपे में अचानक पानी भर जाने से पुल का हिस्सा नीचे धंस गया और देखते ही देखते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. सुबह जब लोग घाट पर पहुंचे तो पुल की स्थिति देखकर अफरातफरी मच गई. दोनों ओर वाहनों और यात्रियों की लंबी कतार लग गई, जबकि कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. बाद में नाव के सहारे लोग गंगा नदी पार कर रहे है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पीपा पुल काफी समय से जर्जर हालत में है, लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुल को पूरी तरह दुरुस्त नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
ग्रामीण रामाश्रय यादव ने बताया कि पुल पर रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है. स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार पुल की खराब स्थिति की शिकायत की गई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया. संतोष मौर्य ने आरोप लगाया कि बरसात से पहले पुल की मजबूती की जांच होनी चाहिए थी, लेकिन विभाग ने लापरवाही बरती किसानों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है.
घटना की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया. कर्मचारियों के अनुसार पुल को दुरुस्त करने में शाम तक का समय लग सकता है. फिलहाल लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नगवा घाट-चोचकपुर पीपा पुल की तत्काल तकनीकी जांच कराकर स्थायी मरम्मत कराई जाए.

अगला लेख

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

error: Content is protected !!