Current Date

Chandauli News: अब चंदौली में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती: घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उतरी नीचे, चकिया के मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर अनोखा विरोध

|
Published on: 16 June 2026, 4:02 am IST
Subscribe
ads

चंदौली‌— जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहम्मदाबाद गांव में मंगलवार को एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किया। युवती का गांव के ही एक युवक से करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। परिजनों के अनुसार युवक करीब एक सप्ताह पहले रोजगार के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। इसके बाद से युवती मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मंगलवार सुबह वह अचानक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों और परिजनों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे चले घटनाक्रम के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

अपनी मांग मंगवाने के लिए लोग चढ़ रहे टावर पर —

अपनी मांगों को मनवाने के लिए टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि कई मामलों में ऐसे कदम जानलेवा भी साबित हुए हैं। इधर, पुलिस ने मोहम्मदाबाद गांव में टावर पर चढ़ी युवती को नीचे उतारने के साथ उसके परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराया है।

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!