Current Date

मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्कर किया गिरफ्तार: 90 लाख का गांजा बरामद, गांजे की खेप बिहार से वाराणसी ले जा रहे थे

|
Published on: 10 May 2026, 12:14 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले की स्वाट/सर्विलांस और मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जिले से नशे के सामान की सप्लाई की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई. कोतवाली पुलिस ने 90 लाख का गांजा बरामद करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. आरोपी गांजा की खेप को बिहार से वाराणसी सप्लाई करने जा रहे थे. बरामद कल गांजा 184 किलो बताया गया.

मुगलसराय कोतवाली में पेश कॉन्फ्रेंस के दौरान चंदौली एडिशनल एसपी ऑपरेशन ने बताया मुगलसराय कोतवाली पुलिस टीम वीआईपी गेट के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार की तरफ से एक टेलर अवैध गांजा लेकर औद्योगिक नगर क्षेत्र होते हुए वाराणसी की तरफ जाने वाला है. सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा पराग डेयरी के पास बैरियर लगाकर संघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई. कुछ देर बाद एक संदिग्ध सफेद रंग का ट्रेलर आता दिखाई दिया. जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस टीम द्वारा हिम्मत दिखाते हुए घेराबंदी कर इंडस्ट्रीज एरिया रोड नंबर 7 पर वाहन को रोक लिया गया. तलाशी में इसके भीतर बने कैबिनेट से कल आठ बोरों से 184 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया. पकड़े गए आरोपियों में चालक अखिलेश कुमार पुत्र स्वर्गीय कपिल सिंह चिरैयाटांड़ थाना अरवल जनपद अरवल बिहार, अरविंद कुमार पुत्र रामनारायण सिंह दरियापुर थाना रामपुर अरवल बिहार शामिल हैं. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गांजा की खेप बिहार से वाराणसी पहुंचने जा रहे थे. वह अंतराज्यीय तस्कर गिरोह के सदस्य हैं. गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव उ0नि0 आशीष मिश्रा, उप.नि.शिव पूजन बिन्द, उप.नि0 सूरज कुमार चौकी,हे0का0 अरविन्द यादव, हे0का0 अभिषेक दुबे, का0 रोहित यादव,का0 अमित कुमार, का0 मोहन सैनी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली शामिल रहे.

    अगला लेख

    Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

    Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

    Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

    Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

    Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

    Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

    Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

    Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

    Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

    Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
    error: Content is protected !!