Current Date

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा में बाइक से उछल कर सड़क पर गिरी विवाहिता: डीसीएम से कुचल कर मौत, मायके जाते समय हुआ हादसा

|
Published on: 12 April 2026, 3:18 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर रविवार सुबह सात बजे अचानक बाइक पर पीछे बैठी महिला अंजू देवी (36) उछल कर सड़क गिर गई. इस दौरान पीछे से आ रही डीसीएम महिला को रौंद दी. इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा देख चालक डीसीएम छोड़ कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आशुतोष कुमार पुत्र मोलई प्रसाद निवासी सैयदराजा जनपद चंदौली अपनी बहन अंजू पत्नी राजकुमार गोंड निवासी घरचित थाना सकलडीहा को लेकर ससुराल ग्राम घरचित की तरफ जा रहे थे. रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खुला था. बाइक पर बैठी अंजू देवी क्रॉसिंग के पास उबड़-खाबड़ रास्ता होने से वहीं गिर गई. पीछे से आ रही डीसीएम ने महिला को कुचल दिया जिसके कारण महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर अन्य विधि कार्रवाई भी जुट गई. डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया वही चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई. इस संबंध में सकलडीहा थाना थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि महिला के शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है. डीसीएम गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने पर भेजवा दिया गया है. तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर चालक की तलाश की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!