Current Date

Chandauli News: चंदौली में 8 साल बाद हुआ फूल एनकाउंटर: 21 मार्च को शिवानंद मिश्रा और चंदौली क्राइम ब्रांच की टीम ने 50 हजार के इनामी कुख्यात कॉन्ट्रेक्ट किलर बिरेन्द्र बेनवंशी को मार गिराया था

|
Published on: 12 May 2026, 3:30 am IST
Subscribe
ads

Special Report- Jaiprakash Tiwari (jai tiwari)

चंदौली— चंदौली जनपद में देर रात कथित साइको किलर गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. आरोपी चंदौली जनपद में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की कनपटी पर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी. सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर इलाके में सोमवार की देर रात पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में उसे अलीनगर पीएससी सेंटर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद जिला अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ चंदौली पुलिस कप्तान आकाश पटेल सहित में भारी फोर्स पहुंच गई थी. इस संबंध में एसपी आकाश पटेल ने बताया कि पुलिस वारदात से जुड़े क्राइम सीन क्रिएट कराने के लिए आरोपी को दरियापुर ले गई थी. इसी दौरान उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके सीने में लगी. मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस के जवान भी घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस संबंध में एसपी आकाश पटेल ने बताया कि अभियुक्त पंजाब के अमृतसर रहने वाला था. जिले में जो घटना घटित हुईं थी इसमें अभियुक्त को जनता द्वारा पकड़ कर पुलिस हिरासत में लिया गया था. पूछताछ में पता चला था कि पहले सेना में था. 2021 में सेना की नौकरी छोड़ने के बाद यह घर पर ही रहता. बीते अप्रैल बिहार के आरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने आया था. शराब पीने का आदि था क्योंकि बिहार में शराब बंदी थी इसलिए इसको सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से हटा दिया गया था. नौकरी से हटाए जाने के बाद वह काफी आक्रोशित था. 9 तारीख की सुबह आरा से ट्रेन के माध्यम से यह प्रयागराज और चंदौली के क्षेत्र में घूम रहा था. आरोपी सबसे पहले ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के जमानिया निवासी बंगारू के कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी इसके बाद कोलकाता जामवंती एक्सप्रेस में बिहार निवासी दिनेश शाह की हत्या कर दी थी. सोमवार की सुबह अलीपुर थाना क्षेत्र के जीवन अस्पताल में भभुआ निवासी लक्ष्मण देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. अस्पताल में मौजूद लोगों ने शहर दिखाते हुए उसे पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. उन्होंने कहा कि क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान बदमाश पुलिस टीम पर फायर किया और जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी. जिला अस्पताल में डॉक्टर उसे अमित घोषित कर दिए. परिजनों को सूचना दे दी गई है.

आरोपी साइको किलर गुरप्रीत सिंह —

22 मार्च 2018 के बाद 11 मई 2026 को चंदौली में हुआ फूल एनकाउंटर —

वर्ष था 2018 का मार्च महीना, तत्कालीन मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बिहार की तरफ से दो बाइक से पांच संदिग्ध लोग असलहे से लैश होकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए वाराणसी की तरफ जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गावं के नजदीक नेशनल हाइवे दो पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया.

लौंदा स्थित नेशनल हाईवे पर कुख्यात अपराधी वीरेंद्र बेनवंशी के एनकाउंटर के बाद पहुंची पुलिस टीम -2018

इस पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग करनी शुरू कर दी.

पुलिस फायरिंग की वजह से बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे पर ही गिर पड़ी. इसके बाद दो बदमाश बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए खेतों से होते हुए लौंदा गावं की तरफ भागने लगे. इधर पुलिस भी फायरिंग करती रही. इसी दौरान जवाबी कार्यवाई में बदमाश बिरेन्द्र बेनवंशी को सीने पर गोली लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

मारे गए बदमाश की पहचान वाराणसी के फूलपुर वीरेंद्र बेनवंशी के रूप में हुई थी. वीरेंद्र बेनवंशी पर सहारनपुर से 25 हजार और वाराणसी से 25 हजार का इनाम घोषित था. बेनवंशी पर 20 से अधिक मामले उस दौरान दर्ज थे. वीरेंद्र यदुवंशी कुख्यात कॉन्टैक्ट किलर था. सुल्तानपुर स्टेशन से पेशी से लौटते समय 25 अप्रैल 2017 को वीरेंदर पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था. वही चंदौली पुलिस 8 साल बाद जनपद में फूल एनकाउंटर किया है.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!