Current Date

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

|
Published on: 19 April 2026, 4:57 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हारा गांव में रविवार सुबह पुराने विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में दलित बस्ती के रहने वाले रामसूरत राम और अशोक के परिवार के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पहले लाठी-डंडे चले, इसके बाद एक पक्ष द्वारा दो नाली राइफल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से कुद्दन पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर कंदवा थाना सहित कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। घटना के संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि हरिजन बस्ती में काफी समय से आपसी रंजिश चल रही थी। प्रारंभिक जांच में 12 बोर की एक नाली बंदूक से फायरिंग किए जाने की पुष्टि हुई है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

होली के दिन से चल रहा था दोनों पक्षों में विवाद, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ था झगड़ा —

तेल्हारा गांव में रहने वाले अशोक और रामसूरत के परिवार के बीच होली के दिन रंग खेलने को लेकर विवाद हुआ था‌। जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार शाम को रामसूरत के परिजनों ने अशोक की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अशोक कंदवा थाने पहुंचे और घटना के संबंध में तहरीर दी‌।त रामसूरत इस बात से नाराज था‌। रविनार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। खूनी संघर्ष में मानेवर 28 वर्ष, लखेवर 60 वर्ष, दुलारे 29 वर्ष, संत बिलास 43 वर्ष, कुंदन 45 वर्ष और श्याम लाल 45 वर्ष गोली घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के पंकज 14 वर्ष, सुशीला 13 वर्ष, अमित 18 वर्ष, सकुंतला 35 वर्ष को भी चोटे आई हैं। घटना के संबंध में एसपी चंदौली आकाश पटेल ने बताया कि दोनों परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा था। रविवार सुबह कुत्ता टहलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना हुई है। घायलों को उपचार कराने के साथ फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है‌।

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!