Current Date

चंदौली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत: परिजनों में मचा कोहराम, दुर्गावती से वाराणसी जाते समय हुआ हादसा

|
Published on: 21 May 2026, 2:37 am IST
Subscribe
ads

चंदौली —सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे मार्ग पर यूनियन बैंक के समीप बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दुर्गावती धनेच्छा निवासी पिता 42 वर्षीय रमेश गुप्ता व उसके दस वर्षीय पुत्र शिवांश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची तत्काल पुलिस ने घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. एक साथ पिता पुत्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस दोनों शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई.

जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पिता-पुत्र अपनी मोटरसाइकिल से वाराणसी के लिए निकले थे. इसी दौरान चंदौली स्थित यूनियन बैंक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहा प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. परिजन आनन-फानन में दोनों को वाराणसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान पिता रमेश गुप्ता और पुत्र शिवांश गुप्ता की मौत हो गई. इस बाबत चंदौली प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में इलाज़ के दौरान पिता पुत्र की मौत हो गई है. परिजनों सूचना दे दी गई है.शव कब्जे में लेकर अगली कार्यवाई की जा रही है

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!