Current Date

Chandauli News: चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पूर्व सैनिक की मौत: धीना पुलिस जांच में जुटी

|
Published on: 15 June 2026, 2:56 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— धीना थाना क्षेत्र के जनौली मोड़ के पास बीती देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रवि नंदन (61) पुत्र रामजतन यादव ग्राम चकिया लोढ़वा प्रकाशपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रविवार की देर शाम रविनंदन अपनी बाइक पर सवार होकर कमालपुर बाजार से लौट रहे थे. जब वे जनौली मोड़ के समीप पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. राहगीरों की मदद से उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल चंदौली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रविनंदन सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करते थे. उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं.

इस संबंध में धीना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि स्वजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन का सुराग लगाया जा सके. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!