Current Date

Chandauli News: सकलडीहा तहसील में फाइल को लेकर विवाद: अधिवक्ता पर बाबू द्वारा हमले का आरोप, वकीलों ने घेरा तहसील परिसर

|
Published on: 29 June 2026, 6:58 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— सकलडीहा तहसील परिसर में रविवार को एक फाइल को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। तहसील में तैनात एक माल बाबू पर अधिवक्ता के साथ मारपीट और धारदार वस्तु से हमला करने का आरोप लगा है। घटना में अधिवक्ता के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मामले के बाद तहसील परिसर में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
अधिवक्ता उपेंद्र सिंह एक मामले की धारा 138(2) से संबंधित फाइल लेने तहसील पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उक्त फाइल पिछले दिन से लंबित थी और इस संबंध में अधिवक्ता ने तहसीलदार से भी शिकायत की थी। रविवार को फाइल मांगने के दौरान माल बाबू साकिब अली और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान माल बाबू ने किसी धारदार वस्तु से अधिवक्ता के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हो गए और आरोपी बाबू को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी एसडीएम के चैंबर में चला गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर तहसील परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिवक्ताओं ने सकलडीहा कोतवाली पहुंचकर आरोपी माल बाबू के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!