Current Date

शादी की तैयारी में घर आए बीएसएफ जवान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम चंदौली जिले के करजरा गांव में हुआ हादसा

|
Published on: 15 May 2026, 2:52 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली- जिले के धीना क्षेत्र के करजरा गांव में शुक्रवार को बीएसएफ जवान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर बीएसएफ अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। धीना थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय आनंद सिंह यादव छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। वह बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में तैनात थे और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में उनकी ड्यूटी चल रही थी। करीब 15 दिन पहले वह शादी की तैयारी और पारिवारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में गांव लौटे थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आनंद घर की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विद्युत तार टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निजी वाहन से अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान की असमय मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी गहरा शोक व्याप्त है। बताया गया कि आनंद अपने पिता रामबचन सिंह यादव की तीन संतानों में सबसे छोटे थे और अभी उनका विवाह नहीं हुआ था।
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई।

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!