Current Date

Chandauli News: चंदौली में बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को रौंदा: क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत, दूसरा घायल, परिजनों में मचा कोहराम

|
Published on: 14 June 2026, 7:11 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पछफेड़वा नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. पछफेड़वा गांव के समीप एक तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन की टक्कर से बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी (35) पुत्र रंगनाथ तिवारी के रूप में हुई है. हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था.

अस्पताल जाते समय हुआ हादसा —

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक श्रद्धा नेत्रालय चंदौली में कार्यरत थे. रविवार की सुबह धर्मेंद्र तिवारी अपने साथी अमित के साथ अपनी बाइक टीवीएस संख्या UP 65 F 0602 से बनारस सुंदरपुर स्थित श्रद्धा नेत्रालय जा रहे थे. इसी दौरान पछफेड़वा गांव के पास अचानक तेज रफ्तार एक बोलेरो वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर दी. टक्कर लगने के बाद धर्मेंद्र सड़क पर गिर गए और तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें रौंदते हुए भाग निकला. घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वही बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उठाकर इलाज के लिए स्थानीय जिला अस्पताल पहुंचाया. जहाँ उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा —

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना लोगों ने डायल 112 पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. अलीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!