Current Date

Chandauli News : प्लेटफार्म और ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर रोक: क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र हो रहा जारी, अवैध वेंडरों की पहचान होगी आसान

|
Published on: 27 November 2025, 3:59 am IST
Subscribe
ads

चंदौली: डीडीयू स्टेशन परिसर में अवैध वेंडिंग (illegal Vending) पर रोक लगाने के लिए वेंडरों के लिए क्यूआर कोड (QR code) से युक्त परिचय पत्र जारी किए जा रहे हैं. इन परिचय पत्रों के लिए वेंडर अपने लाइसेंस के माध्यम से खानपान निरीक्षक या वाणिज्य निरीक्षक को आवेदन कर सकते हैं. जांच के बाद संबंधित कार्यालय की ओर से क्यूआर कोड आधारित परिचय पत्र जारी किए जाएंगे.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिवीज़न (Pandit Deendayal Upadhyay Division) के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि क्यूआर कोड (QR code) युक्त परिचय पत्रों की व्यवस्था से अवैध वेंडिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा. क्यूआर कोड (QR code) स्कैन के माध्यम से वेंडर की पहचान, वैधता एवं संबंधित अनुमोदनों की तुरंत पुष्टि संभव होगी. बिना अनुमति के कार्य करने वाले अवैध वेंडरों (illegal Vending) की पहचान आसान होगी और उन पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी. परिचय पत्रों पर वेंडर का कार्ड नंबर, नाम, फोटो, क्यूआर कोड, ब्लड ग्रुप, विभाग एवं मोबाइल नंबर अंकित रहता है. किसी भी रेलवे कर्मचारी, यात्री या आमजन द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करने पर वेंडर का नाम, आधार नंबर, वैधता अवधि, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन, तैनाती इकाई व लाइसेंसी का विवरण देखा जा सकेग. वैधता समाप्त होने पर संबंधित पर्यवेक्षक की ओर से परिचय पत्र निरस्त कर दिया जाएगा. क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र के बिना वेंडिंग करते पाए जाने पर संबंधित वेंडर के विरुद्ध रेलवे प्रशासन द्वारा नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया करीब दो माह से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ऐसी सुविधा लागू कर दी गई है. धीरे-धीरे सभी अवैध वेंडर को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी किया जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!