Current Date

विकास भवन से बाबू बोल रहा हूं, आपके बेटे का पैसा आया है… चंदौली के महेवा में युवक के खाते से उड़ा दिए 24 हजार रुपये

|
Published on: 25 February 2026, 5:40 pm IST
Subscribe
ads

जय तिवारी, चंदौली : जिले में कॉल के दौरान एक युवक साइबर ठगी की शिकार हो गया. आरोप है कि साइबर ठग ने उसके बेटे के नाम रुपए आने का लालच दिया और युवक से ऐप डाउनलोड करवा कर 24 हज़ार रुपये हड़प लिए. पीड़ित की शिकायत पर मामले में अलीनगर पुलिस ने आईटी एक्ट के अलावा अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी नितेश कुमार गुप्ता अलीनगर थाना पुलिस को तहरीर दिया है. पीड़ित युवक ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि विगत 23 फ़रवरी को उसके पत्नी के पास फोन कॉल आई. इस दौरान कॉल करने वाले ठग़ ने बोला कि मैं विकास भवन चंदौली से बाबू बोल रहा हूं स्वास्थ्य विभाग से आपके बच्चे का 12 हजार रुपये आया है. आपको रुपए देना है. पत्नी बोली कि मेरा बैंक में खाता नहीं है मेरे पति का नंबर ले लीजिए. ठग ने पति का नंबर लिया और फ़ोन किया. रितेश कुमार गुप्ता को कुछ दिन पहले एक लड़का अस्पताल से में हुआ था.

आरोपी ने रुपए देने के नाम पर वीडियो कॉलिंग के दौरान युवक से एक ऐप डाउनलोड करवाया और 2 बार में युवक के खाते से 24 हजार रुपये उड़ा दिए.

कॉल डिस्कनेक्ट होते ही युवक के उड़े होश—

कॉल डिस्कनेक्ट होते ही जैसे ही बैंक खाते से रुपए निकलने का मैसेज नितेश ने मोबाइल पर देखा तो उसके होश उड़ गए. जब युवक को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो पीड़िता ने साइबर थाना और अलीनगर पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!