Current Date

जलीलपुर के नए चौकी प्रभारी बने अजय कुमार, चकिया कोतवाली में एसएसआई रहे शिवपुजान बिंद को मुगलसराय के रेलवे चौकी की कमान

|
Published on: 26 March 2026, 11:57 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जुआ मामले को लेकर जनपद में प्रभारी निरीक्षक सहित उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है. बृहस्पतिवार को चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने दो उप-निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है.
मुगलसराय के रेलवे चौकी के प्रभारी रहे अजय कुमार को जलीलपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है. चकिया कोतवाली में एसएसआई पद पर तैनात रहें शिवपूजन बिंद को मुगलसराय कोतवाली के रेलवे चौकी का प्रभार दिया गया है. कल एसपी चंदौली ने मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था वही जलीलपुर चौकी पर तैनात रहे अभिषेक शुक्ला को चकिया के सैदपुर चौकी पर तबादला कर दिया था. क्षेत्र के बखरा गांव के पास जुआ काण्ड को लेकर यह कार्रवाई की गई.

बनारस के बाद चंदौली अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं उप- निरीक्षक अजय कुमार —

उप निरीक्षक अजय कुमार मुगलसराय कोतवाली के रेलवे चौकी पर करीब डेढ़ साल से नियुक्त है. उन्होंने हाफ एनकाउंटर सहित कई बड़े चोरी मामले का पर्दाफाश किया था. अजय कुमार चकिया पुलिस बूथ पर शानदार चौकी का निर्माण के साथ पुलिस चौकी को फूल,पौधे और एयर कंडीशनर बनवाने में अहम भूमिका निभाई है. उपनिरीक्षक अजय कुमार वाराणसी के लंका, कैंट, चेतगंज सहित अन्य थानों पर भी सेवा दे चुके हैं. इनके कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं.

जिम संचालक हत्याकांड में फरार चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुए थे घायल —

बीते 24 जुलाई को अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें चार बदमाशों के पैर में गोली लगी. इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से रेलवे चौकी प्रभारी अजय कुमार और जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला भी घायल हुए थे. घायल बदमाशों और पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस वक्त बदमाशों द्वारा प्रॉपर्टी डीलर और जिम संचालक अरविंद यादव को सभी ने गोली मार के मौत के घाट उतारा था. एसपी आदित्य लांग्हे घटनास्थल पर पहुंचकर मौका और घायल अजय कुमार और अभिषेक शुक्ला का हाल भी जाना था.

मुठभेड़ के बाद घायल अजय कुमार और अभिषेक शुक्ला को अस्पताल में कराया गया था भर्ती —
अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!