Current Date

सकलडीहा स्टेशन पर ट्रेन में सवार युवक को पत्थर लगने से सर में आई गंभीर चोट: काफी देर तक बहता रहा खून, सीएससी डाक्टरों ने मृत घोषित किया

|
Published on: 14 May 2026, 9:19 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— सकलडीहा स्टेशन के समीप डाउन 15657 ब्रह्मपुत्रा मेल ट्रेन में यात्रा कर रहे 18 वर्षीय यात्री के साथ एक अजीब दुर्घटना हुई है. उसे ट्रेन में यात्रा के दौरान एक पत्थर आकर लगा, जिससे उसके सर में गंभीर चोट लगी, तत्काल उसको सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत तो घोषित कर दिया. यह घटना बृहस्पतिवार की दोपहर को सकलडीहा स्टेशन के पास का है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से ट्रेन छूटने के कुछ देर यह हादसा हुआ.

मृतक की पहचान अंकित कुमार (18) पुत्र भरत दास निवासी सदर बाजार, जमालपुर, थाना आदर्श मुंगेर, बिहार के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार अंकित अपने दोस्त बजरंगी बिंद के साथ दिल्ली से नौकरी कर अपने घर मुंगेर बिहार लौट रहा था. सकलडीहा स्टेशन के समीप युवक को पत्थर लगने के बाद सर से बहुत खून बहा. इस दौरान उनके सह-यात्रियों और उप स्टेशन राकेश राजेंन्द्र ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचाया और परिजनों को भी सूचना दी. अस्पताल पहुंचते ही युवक को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया. सूचना पर सकलडीहा पुलिस और जीआरपी दिलदारनगर मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!