Current Date

Chandauli Crime: चंदौली में धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर युवक की हत्या: घर के बाहर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

|
Published on: 6 June 2026, 2:51 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—चकिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया कला गांव में शनिवार सुबह 35 वर्षीय बृजेश यादव उर्फ बेचई का शव घर के बाहर मिला. उसके गर्दन के पिछले हिस्से और सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से हमले के निशान हैं. पुलिस क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज ने मौके का मुआयना किया. पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार जोगिया कला गांव निवासी रामचंद्र का पुत्र बृजेश यादव उर्फ़ बेचई देर रात को खाना खाने के बाद बाहर चारपाई पर सो गए थे. सुबह परिजन जब उन्हें जगाने गए तो देखा वह मृत अवस्था में पड़े थे. उनके गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे. सूचना तत्काल चकिया कोतवाली पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए थे, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है. इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का सही पता लग पाएगा.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!