Current Date

Chandauli Crime update: पूर्वांचल में दहशत फैलाने वाला साइको किलर मुठभेड़ में ढेर,दरियापुर के पास पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश में मारा गया एक्स आर्मी मैन गुरप्रीत

|
Published on: 11 May 2026, 6:24 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। पूर्वांचल में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की कनपटी पर गोली मारकर सनसनी फैलाने वाला कथित साइको किलर गुरप्रीत सिंह आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। अलीनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर इलाके में सोमवार देर शाम पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर एसपी चंदौली आकाश पटेल समेत भारी पुलिस बल तैनात है।
जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी को वारदातों से जुड़े क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर और शरीर में लगी। मुठभेड़ में दो पुलिस जवान भी घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक हरियाणा के अंबाला निवासी गुरप्रीत सिंह ने वर्ष 2020 में आर्मी की नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह विभिन्न स्थानों पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता रहा। उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ था।
आरोपी ने सबसे पहले ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के जमानियां निवासी मंगरु की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में बिहार के गया निवासी दिनेश साहू की हत्या कर दी। फिर घायल पैर का इलाज कराने जीवक अस्पताल पहुंचा, जहां उसने बिहार के भभुआ निवासी लक्ष्मीना देवी को गोली मार दी थी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
एक ही तरीके से लगातार तीन हत्याओं की वारदात ने पूरे पूर्वांचल में दहशत फैला दी थी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसे “ऊपर से इंडिकेशन” मिलता था, जिसके बाद वह हत्या करता था। अब उसकी मौत के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम और उसकी मानसिक स्थिति की गहराई से जांच कर रही है।

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!