Current Date

चंदौली बिंग ब्रेकिंग… चर्चित किन्नर के घर बम धमाका करने वाला 50 हजार का इनामी अभिषेक को पुलिस ने पकड़ा, चार जिलेटिन रॉड (विस्फोटक पदार्थ), 32 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद-

|
Published on: 13 January 2026, 12:57 pm IST
Subscribe
ads

चन्दौली—बलुआ और थाना धीना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने हत्या के प्रयास और विस्फोटक मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से चार जिलेटिन रॉड (विस्फोटक पदार्थ), एक अवैध .32 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिससे किसी बड़ी आपराधिक साजिश की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने अभियुक्त को थाना धीना क्षेत्र अंतर्गत बहोरा चंडौल रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुलिया से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू के खिलाफ पूर्व से ही हत्या के प्रयास, विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट और यूपी गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इस अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।

पुरानी रंजिश में रची थी जानलेवा साजिश —

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते खुशबू किन्नर की हत्या के इरादे से उसके घर को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त किया था. घटना में पीड़िता की जान बच गई, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई थी. इसके बाद अभियुक्त बिहार भाग गया और वहां छिपकर रह रहा था। अभियुक्त ने यह भी कबूला कि वह पकड़े जाने के डर से मोबाइल फोन अपने पास नहीं रखता था। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य साथियों की तलाश कर रही है और विस्फोटक सामग्री के स्रोत की भी जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!