Current Date

काज़ीपुर में युवक की पीट पीटकर हत्या का मामला: घटना का मुख्य आरोपी रितेश हाफ एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार, P7 न्यूज़ ने चलाई थी सबसे पहले खबर, घटना को लेकर गुमराह करती रही सैयदराजा पुलिस

|
Published on: 29 November 2025, 4:26 am IST
Subscribe
ads

चंदौली: सैयदराजा पुलिस ने शनिवार को सुबह हत्या के मामले में फरार एक अपराधी को हाफ एनकाउंटर के बाद को गिरफ्तार कर लिया. यह एनकाउंटर रेलवे स्टेशन सैयदराजा ओवर ब्रिज के पास हुईं. अधिकारियों के मुताबिक, सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई और पुलिस की फायरिंग से अपराधी घायल हो गया. इस मुठभेड़ में एक आरक्षी विष्णु दांत प्रजापति के दाहिने बाजू को भी गोली छूते हुए निकल गई. घायल आरक्षी विष्णु दत्त प्रजापति को सैयदराजा पीएससी केंद्र पर भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. आरोपी बदमाश की पहचान स्ववरू उर्फ़ रितेश यादव निवासी काजीपुर थाना सैयदराजा के रूप में हुई. अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस,एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है.

सबसे पहले P7 न्यूज़ में चलाई थी खबर–

जानकारी के अनुसार बीते 23 नवंबर की देर शाम काजीपुर गांव के पास एक शराब ठेके पर बगही गांव के पीयूष सिंह उर्फ छोटू पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था. हमलावरों ने लाठी-डंडों और शराब की टूटी बोतलों से पीयूष को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने के आरोप में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना में प्रयुक्त लाठी और लोहे का रॉड भी बरामद किया गया था. मुख्य आरोपी रितेश यादव घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि काजीपुर घटना का मुख्य आरोपी सैयदराजा स्टेशन के समीप मौजूद है. जिसमें तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में उसे हाफ एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!