Current Date

चंदौली में किन्नरों की गुंडई: धरहरा में शादी के बाद नेग को लेकर विवाद, शिकायत पर हरकत में आई सकलडीहा पुलिस. लौटाया आभूषण

|
Published on: 22 February 2026, 11:49 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में शादी समारोह के बाद नेग को लेकर उत्पन्न विवाद ने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया. परिजनों की शिकायत के बाद कथित रूप से लिए गए कीमती आभूषण वापस कर दिए गए, जिसके बाद मामला शांत हुआ.
जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी को धरहरा निवासी हरिनारायण शर्मा के पुत्र दिनेश शर्मा की शादी संपन्न हुई थी. विवाह के बाद नेग लेने के लिए लगभग आधा दर्जन किन्नर उनके घर पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि मनमाफिक नेग न मिलने पर तीखी नोकझोंक हुई और दबाव की स्थिति बन गई. इस दौरान हरिनारायण की पत्नी उषा ने अपने कान की सोने की बाली, पैर की पायल तथा दो हजार रुपये दे दिए. परिजनों के मुताबिक, आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये थी.
घटना के बाद हरिनारायण शर्मा ने सकलडीहा कोतवाली में तहरीर देकर जबरन आभूषण लेने का आरोप लगाया. पुलिस में शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलते ही संबंधित पक्ष द्वारा आभूषण लौटाने की बात सामने आई.
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नेग को लेकर विवाद की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं, जिस पर प्रशासनिक निगरानी और स्पष्ट दिशा-निर्देश की आवश्यकता है.

आभूषण में पैसा वापस करते किन्नर—
अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!