Current Date

चंदौली में ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत: दूसरा गंभीर, पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

|
Published on: 10 February 2026, 9:46 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप सोमवार की देर रात ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. बाइक सवार की मौत की सूचना पर स्वाजनों में कोहराम मच गया. मृतक के छोटे भाई के तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई.

जानकारी के अनुसार कमालपुर निवासी बालमकुंद अग्रहरि (45) अपने पड़ोसी नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की के साथ सोमवार की देर शाम घर से बाइक से वाराणसी जा रहे थे. सरेसर गांव के समीप ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए. तभी तेज गति से पिछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से बालमुकुंद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की घायल हो गए. मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया. सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. छोटे भाई चंदन अग्रहरि व अमर दीप है. पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई.

अगला लेख

Chandauli News : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, नौगढ़ और सदर सर्किल में बदलाव

Chandauli News : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन: तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, नौगढ़ और सदर सर्किल में बदलाव

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
error: Content is protected !!