Current Date

चंदौली में P-7 न्यूज की खबर का बड़ा असर: प्रशासन ने चलाया ‘ऑपरेशन बचपन’, रौना के दो ईंट भट्ठों से छह नाबालिग मुक्त, संचालकों पर मुकदमा दर्ज

|
Published on: 21 February 2026, 1:14 pm IST
Subscribe
ads

चन्दौली—जिले में ईंट भट्ठों पर नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराए जाने के मामले को P-7 न्यूज द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए व्यापक कार्रवाई की। खबर के प्रकाशन के बाद पुलिस व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बाल श्रम के मामले का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बचपन अभियान” के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह और बालश्रम अधिकारी चन्द्रप्रकाश ने थाना मुगलसराय क्षेत्र के ग्राम रौना स्थित दो ईंट भट्ठों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कुल छह नाबालिग बच्चों को ईंट भट्ठों पर कार्य करते हुए पाया गया। टीम ने तत्काल सभी बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराते हुए आवश्यक पूछताछ की और उनके परिजनों को सख्त चेतावनी एवं हिदायत के साथ सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों को शिक्षा से वंचित कर श्रम में लगाना दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बालश्रम अधिकारी ने संबंधित भट्ठा संचालकों के विरुद्ध चाइल्ड लेबर (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 8, 9(2) तथा नियम 11 व 16 के तहत विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही जिला पंचायत को भी निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी ईंट भट्ठा संचालकों की जांच कर बालश्रम मुक्त संचालन सुनिश्चित कराया जाए।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में ईंट भट्ठों, ढाबों, कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर भी अभियान चलाकर बाल श्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद भट्ठा संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

ईट भट्ठा मालिकों से जानकारी लेते एएचटी के प्रभारी राघवेंद्र सिंह —
अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!