Current Date

होली से पहले चंदौली में हुआ बड़ा दुस्साहसिक वारदात: दबंगो ने घेरकर दरोगा और सिपाही को पीटा. ट्रामा सेंटर में चल रहा दोनों का इलाज, पढ़े फिर क्या किया पुलिस ने…

|
Published on: 3 March 2026, 6:56 pm IST
Subscribe

चंदौली—होली पर्व की शुरुआत से पहले ही चंदौली जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है. अलीनगर थाना क्षेत्र के डीजल कॉलोनी स्थित शराब ठेका और होलिका स्थल के पास ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा को शराब के नशे में धुत युवकों ने घेरकर पीट दिया. शराब की दुकान पर पटाखा फोड़ने की सूचना पर दारोगा पहुंचे थे. घटना मंगलवार देर रात की है, जब उपनिरीक्षक दिनेश सिंह क्षेत्र में डीजे बंद कराने और होलिका स्थल की निगरानी के लिए पहुंचे थे.
बताया जा रहा है कि होलिका के समीप पटाखा और तेज आवाज में डीजे बज रहा था. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमों का पालन कराने लगी. इसी दौरान दरोगा दिनेश सिंह वहां की स्थिति का फोटो खींच रहे थे. आरोप है कि कुछ युवकों ने इसका विरोध करते हुए अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए. हमलावरों ने दरोगा को घेर बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई. सेंकेंड मोबाइल का चालक हेड कॉस्टेबल अनिल यादव के साथ भी हाथापाई की गई. दीवान का हाथ फैक्चर होने की बात सामने आ रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. तत्काल अलीनगर और मुगलसराय कोतवाली की फोर्स मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों के पहुंचते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग वहां से हट गए. घायल दरोगा को पहले लोको अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.
पुलिस के अनुसार परशुरामपुर निवासी मुकेश चौहान और कमलेश और गौतम समेत कुछ अन्य की पहचान की गई है. आरोपी आपस में भाई बताए जा रहे हैं. पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले.
सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. होली पर्व को देखते हुए जिले में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.

अगला लेख

चंदौली में होली में हुड़दंग और शराब पीकर हंगामा करने वालों पर हुईं कार्रवाई: दरोगा और मुख्य आरक्षी पर हमला करने वाले चार गए जेल, चंदौली पुलिस होली आज खेलेंगी

चंदौली में होली में हुड़दंग और शराब पीकर हंगामा करने वालों पर हुईं कार्रवाई: दरोगा और मुख्य आरक्षी पर हमला करने वाले चार गए जेल, चंदौली पुलिस होली आज खेलेंगी

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान
error: Content is protected !!