Current Date

बलुआ पुलिस हत्थे चढ़ा एक बकरी चोर: कट्टा और कारतूस बरामद, पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीरगांवा पुल से पकड़ा

|
Published on: 16 February 2026, 10:00 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में बकरी चोरी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी को तीरगांवा पुल से पकड़ा है. आरोपी के पास से एक 315 बोर का कट्टा और कारतूस भी बरामद हुआ है.

पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहिद कुरैशी (24) पुत्र सफिक कुरैशी निवासी सैदपुर रौजा जिला गाज़ीपुर के रूप में हुई है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि बलुआ थाना क्षेत्र से लगातर बकरी चोरी की घटना को अंजाम दें रहा है. पुलिस ने देर रात को तीरगांवा-सैदपुर पुल के पास चेकिंग कर रही थी इस समय आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई और फिर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी 25 से 30 बकरियां अब तक चुरा चुका है. गाजीपुर के सादात थाने में भी इसके खिलाफ मुकदमा पहले से दर्ज है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बकरी चोरी करने के बाद चलते राहगीर को बकरी बेचकर धन अर्जित का काम करता था. लोगों को डराने धमकाने के लिए पास में अवैध असलहा भी रखता था. पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.

थाना प्रभारी अतुल ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
error: Content is protected !!