Current Date

पत्रकार के बाद सोशल मीडिया पर प्रधान प्रतिनिधि का अकाउंट हुआ हैक, प्रधान प्रतिनिधि के नाम पर 48 हजार रुपये की मांग

|
Published on: 14 December 2025, 6:26 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—मैं एआरटीओ अफसर हूं, कितने गाड़ियों का चालान हुआ है ….. आपका पेंशन खाता अपडेट करना है, कुछ सूचनाएं जल्द दीजिए नहीं तो खाता ब्लाक हो जाएगा…. मनरेगा में काम चाहिए तो यहां इस नंबर की ओटीपी बताएं…नौकरी चाहिए तो यहां रजिस्ट्रेशन कराएं….इंटरनेट मीडिया पर ऐसे संदेश या फोन काल पर ऐसा जुमला सुनते ही सावधान हो जाइये. अपने नुकसान के डर या लालच में आकर कोई कदम उठाने से पहले सौ बार सोचिए, साइबर अपराधी के जाल में कौन कब फस जाए कुछ कहा नहीं जा सकता… आप सतर्क रहिए और होशियार बनिए…. सकलडीहा के ताजपुर निवासी पत्रकार मृत्युंजय सिंह के बाद शहाबगंज के एकौना गांव के प्रधान प्रतिनिधि शमशाद अंसारी के मोबाइल फोन से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स को रविवार को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया. हैकरों ने उनके व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर अकाउंट पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद व्हाट्सएप व फेसबुक से जुड़े लोगों को मैसेज भेजकर 48 हजार रुपये की मांग की जाने लगी.
घटना की जानकारी होते ही शमशाद अंसारी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी. साथ ही सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से अपने परिचितों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों से अपील की कि किसी भी तरह का पैसा या निजी जानकारी किसी को न दें, क्योंकि उनके अकाउंट हैक हो चुके हैं.
पीड़ित के अनुसार हैकर उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों से रुपये मांग रहे थे, जिससे कई लोग भ्रम में पड़ सकते थे, समय रहते जानकारी मिलने से संभावित ठगी से लोगों को बचाया जा सका. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है. शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध संदेश या कॉल पर भरोसा न करें और इस तरह की साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचना दें. साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपनाने की सलाह दी है.

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!