Current Date

तालाब की जमीन पर कब्जे के आरोपों के बीच प्रशासन का एक्शन, सुभाष नगर में एसडीएम की मौजूदगी में हुईं पैमाइश: तालाब की भूमि पर कब्जा कर प्लॉटिंग कराने के आरोपों की भी चर्चा, P-7 न्यूज पर पढ़े क्या है पूरा मामला

|
Published on: 5 July 2026, 12:57 pm IST
Subscribe
ads

चंचल सिंह —

चंदौली— नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित तालाब की भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पहले जारी ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद रविवार को एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की पैमाइश कराई। नापी शुरू होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। राजस्व विभाग की टीम ने अभिलेखों के आधार पर तालाब की सीमा का निर्धारण शुरू किया। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि तालाब की वास्तविक भूमि कितनी है और उस पर कितना निर्माण हुआ है। बताया जा रहा है कि तालाब की जमीन पर वर्षों से मकान बन चुके हैं और कई हिस्सों में प्लॉटिंग कर भूखंड बेचे गए हैं। कई संपत्तियों का दाखिल-खारिज भी हो चुका है, जिससे मामला और जटिल हो गया है। स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि भू-माफियाओं ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर प्लॉटिंग कराई. हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी किसी व्यक्ति के खिलाफ आधिकारिक पुष्टि या निष्कर्ष जारी नहीं किया गया है। राजस्व विभाग का कहना है कि पैमाइश और अभिलेखों की जांच पूरी होने के बाद ही जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब नगर पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज तालाबों के अस्तित्व पर भी सवाल उठ रहे हैं। नगर पालिका के अभिलेखों में कुल 51 तालाब दर्ज हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 9 तालाब ही जमीन पर मौजूद मिले हैं। शेष 42 तालाबों का पिछले करीब 15 वर्षों से कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। नगर पालिका और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से इन तालाबों की तलाश और सीमांकन की कार्रवाई कर रहे हैं। नगर पालिका के अनुसार वर्ष 2011 में तैयार सूची में नगर क्षेत्र के 46 तथा कूढ़े खुर्द और कुढ़कला के पांच तालाब दर्ज किए गए थे। इनमें आठ तालाब मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर हैं, जबकि एक तालाब की नीलामी न्यायालय के स्थगन आदेश के कारण रुकी हुई है। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कब्जे हटाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तालाब की भूमि पर निर्माण कराने वालों और प्लॉट खरीदने वालों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों तक तालाबों की निगरानी नहीं होने के कारण सार्वजनिक जलाशयों पर अतिक्रमण होता चला गया। अब प्रशासन की कार्रवाई से पूरे शहर में तालाबों की भूमि की जांच और अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज होने की उम्मीद है।

बाईट: एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना —

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!