Current Date

14 साल से फरार 50 हजार का इनामी छुपा था उत्तराखण्ड में, पहचान बदल कर कर ली थी शादी: बाबतपुर से पकड़ा गया, एसपी-एडिशनल एसपी के मॉनिटरिंग में ऐसे हुई गिरफ्तारी, पढ़े पूरी खबर

|
Published on: 7 July 2026, 10:31 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल और अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के निर्देशन में लंबे समय से फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में अलीनगर पुलिस और सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने वर्ष 2012 के दुष्कर्म मामले में पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को वाराणसी के बाबतपुर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी उत्तराखंड में ठिकाना बनाकर शादी कर परिवार के साथ रह रहा था और एक फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार (42) पुत्र रमेश राम निवासी धुसखास थाना अलीनगर जनपद चंदौली के रूप में हुई है. उसके खिलाफ अपहरण, बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर रहा. फरारी के चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले के पुराने और लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान आरोपी का मामला फिर सामने आया. इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में अलीनगर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई. करीब एक माह तक तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी गई. जांच में पता चला कि वह उत्तराखंड में किराये के मकान में रहकर फैक्ट्री में काम कर रहा है. पुलिस जब उत्तराखंड पहुंची तो वह वापस वाराणसी की तरफ लौटने लगा. सर्विलांस सेल की मदद से अलीनगर पुलिस टीम ने वाराणसी के बाबतपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में लंबे समय से फरार, इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. इसके पहले मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 13 साल से फरार एक आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी. गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर घनश्याम शुक्ल, अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी भूपौली, हे.का. विकास सिंह, का. संदीप (सर्विलांस सेल) अलीनगर,रि.का. सर्वजीत सिंह गौतम थाना अलीनगर शामिल रहे.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!