Current Date

जरा सी लापरवाही और युवक ने गंवा दिया पैर : महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर युवक के कटे दोनों पैर, मोबाइल निकालते समय छूटा हैंडल

|
Published on: 22 January 2026, 5:13 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— शहाबगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी अब्दुल मजीद (26) पुत्र शमीम अहमद गुरुवार को रोज़गार के सिलसिले में दिल्ली जा रहा था. शाम करीब पांच बजे वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन(मुगलसराय) से महाबोधि एक्सप्रेस में जनरल टिकट लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था.बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन विंध्याचल–मिर्जापुर के बीच पहुंची, अत्यधिक भीड़ होने के कारण युवक ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था. इसी दौरान उसकी मां का फोन आने पर जब वह जेब से मोबाइल निकालने लगा, तभी गेट पर लगा हैंडल छूट गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया.
हादसे में युवक के दोनों पैर घुटनों के नीचे से कट गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया. पुलिस ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी है. सूचना मिलते ही परिजन घर से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए हैं. जिला अस्पताल में युवक का उपचार जारी है.

अगला लेख

Chandauli News: महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल पर गिरी गाज, SDM ने किया सीज; बेसमेंट में चल रहा था अस्पताल, सर्जन नदारद

Chandauli News: महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल पर गिरी गाज, SDM ने किया सीज; बेसमेंट में चल रहा था अस्पताल, सर्जन नदारद

Chandauli News: विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी! एक दरोगा सस्पेंड, 3 के खिलाफ जांच—एसपी आकाश पटेल का सख्त एक्शन

Chandauli News: विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी! एक दरोगा सस्पेंड, 3 के खिलाफ जांच—एसपी आकाश पटेल का सख्त एक्शन

Chandauli Crime: जहां भी छिपोगे, चंदौली पुलिस ढूंढ निकालेगी! 8 साल से फरार 50 हजार का इनामी POCSO आरोपी अरबाज नट गिरफ्तार, दूसरे राज्यों में छिपे अपराधियों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा

Chandauli Crime: जहां भी छिपोगे, चंदौली पुलिस ढूंढ निकालेगी! 8 साल से फरार 50 हजार का इनामी POCSO आरोपी अरबाज नट गिरफ्तार, दूसरे राज्यों में छिपे अपराधियों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा

Chandauli News: धीना थाने पर एसपी आकाश पटेल का अचानक धावा! व्यवस्थाओं की खुली पोल, लापरवाही पर फटकार; दिए कड़े निर्देश

Chandauli News: धीना थाने पर एसपी आकाश पटेल का अचानक धावा! व्यवस्थाओं की खुली पोल, लापरवाही पर फटकार; दिए कड़े निर्देश

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! देर रात मुठभेड़ के बाद अब चंडीगढ़ से 50 हजार का इनामी दबोचा

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! देर रात मुठभेड़ के बाद अब चंडीगढ़ से 50 हजार का इनामी दबोचा

Chandauli News: पड़ाव में ‘आग उगलती बुलेट’ पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस का शिकंजा, रात 1 बजे सड़कों पर गूंज रही थी गोली की आवाज, 15 हजार का ठोका चालान

Chandauli News: पड़ाव में ‘आग उगलती बुलेट’ पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस का शिकंजा, रात 1 बजे सड़कों पर गूंज रही थी गोली की आवाज, 15 हजार का ठोका चालान
error: Content is protected !!