Current Date

आदमपुर चौकी पर तैनात दारोगा पर चंदौली की रहने वाली युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप, युवती ने सोशल मीडिया पर दारोगा की करतूतों को लेकर किया पोस्ट: युवती ने कहा न्याय पाने के लिए करेगी पुलिस अधिकारियों से शिकायत- P-7 न्यूज पर पढ़े क्या है पूरा मामला

|
Published on: 21 May 2026, 8:38 am IST
Subscribe
ads

चंदौली/वाराणसी— एक तरफ पुलिस की वर्दी, दूसरी तरफ भरोसे और रिश्ते का दावा, लेकिन अब यही रिश्ता आरोपों और विवादों के घेरे में आ गया है। वाराणसी के आदमपुर थाने में तैनात एक दारोगा पर चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शादी धानापुर इलाके के गांव में हुई थी. बाद में दरोगा से नजदीकी होने के बाद पति से तलाक ले ली थी. युवती ने सोशल मीडिया पर दारोगा की तस्वीर साझा करते हुए लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उसने अपनी जिंदगी बर्बाद होने तक की बात कही है। पोस्ट सामने आते ही मामला सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक चर्चा का विषय बन गया। युवती का आरोप है कि दारोगा पहले उसके संपर्क में आया और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती के मुताबिक दारोगा ने शादी का भरोसा दिलाया और उसके साथ रहने लगा। आरोप है कि उसी भरोसे में उसने अपने पति से तलाक तक ले लिया, लेकिन बाद में दारोगा ने शादी से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर युवती ने दर्द भरे शब्दों में लिखा कि उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई और अब उसे ही गलत साबित किया जा रहा है। उसने यह भी लिखा कि अगर उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए संबंधित दारोगा जिम्मेदार होगा। युवती ने लिखा है कि वह दारोगा की करतूतों की शिकायत पुलिस अधिकारियों से करेगी‌। चर्चा है कि आरोपी दारोगा आदमपुर थाने की आदमपुर पुलिस चौकी पर तैनात है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई, जिसके बाद उसने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी की बात की तो उसे धमकाया और रिश्ता खत्म करने की बात कही। हालांकि बृहस्पतिवार दोपहर तक पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद लोग पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

युवती ने लिखा है कि तू जहां तक जायेगा मैं तुझसे आगे तक जाउंगी, मगर तेरी शादी नहीं होने दुंगी, आगे लिखा है कि जिस जिस को लगता है ये साफ फेस का है तो ये साफ फेस का नहीं है. इसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी फिर मुझे ही गलत ढहरा दिया. दुनिया का सबसे घटिया इनसान है ये. युवती ने आगे लिखा है कि अगर मुझे कुछ हुआ तो जान लेना तेरी वजह से मरुंगी. युवती ने ये भी लिखा है कि मेरी मां मेरे साथ है…

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!