Chandauli—इन दिनों पूरा इंटरनेट 80’s की तस्वीरों से रंगा हुआ है. कोई पुराने जमाने का हीरो बना नजर आ रहा है तो कोई घने बाल, फिट शरीर और जवान चेहरे के साथ अपनी नई तस्वीर देखकर मुस्कुरा रहा है. AI ने कुछ पलों में उम्र और हुलिया ही बदल दिया.
मगर इस मजेदार ट्रेंड के पीछे एक गंभीर संकेत छिपा है—
AI का इस्तेमाल आम आदमी ने शुरुआत में कोई जटिल वैज्ञानिक समस्या हल करने के लिए नहीं, बल्कि यह देखने के लिए किया—“अगर मैं 80’s में जवान होता तो कैसा दिखता?”
यही छोटी-सी जिज्ञासा AI को आम आदमी के मोबाइल तक ले आई—
तकनीक का इतिहास भी कुछ ऐसा ही रहा है। चिट्ठियों से PCO, लैंडलाइन से मोबाइल, कंप्यूटर से लैपटॉप और फिर इंटरनेट, सोशल मीडिया और रील्स तक—हर नई चीज पहले अजीब लगी, फिर जिंदगी का हिस्सा बन गई.
AI भी अब उसी मोड़ पर खड़ा है—
इसलिए बच्चों को AI से डराने या उनसे मोबाइल छीन लेने के बजाय उन्हें इसकी ताकत और सीमाएं समझाना जरूरी है. क्योंकि आने वाला समय AI को समझने और उसका सही इस्तेमाल करने वालों का होगा.
आज हम किसी कंप्यूटर विशेषज्ञ को देखकर सोचते हैं—काश! बचपन में हमें भी कंप्यूटर सीखने दिया होता.
कल हमारे बच्चे हमसे न कहें—
“मुझे AI सीखना था, लेकिन पापा ने 80’s की फोटो बनवाने के बाद मोबाइल ही छीन लिया था!”
मजाक जरूर है, मगर संदेश गंभीर है.
समय तेजी से बदल रहा है. सवाल यह नहीं कि AI आएगा या नहीं, सवाल यह है कि हम उसके साथ चलने के लिए तैयार हैं या नहीं
डॉ. विनय प्रकाश तिवारी
Founder – Daddy’s International School
Founder – LTP Calculator









