Current Date

Varanasi News: वाराणसी के जैतपुरा इलाके में सज रही जुआड़ियों की मंडी! ताश के 52 पत्तों पर लग रहा लाखों का दांव, सब कुछ जानकर भी अनजान बनी है वाराणसी पुलिस?

|
Published on: 19 July 2026, 6:33 pm IST
Subscribe
ads

वाराणसी—जिले के जैतपुरा थाना इलाके में कथित रूप से बड़े पैमाने पर जुए के फड़ संचालित होने के आरोपों ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि कथित तौर पर निक्की जायसवाल नामक व्यक्ति द्वारा जुएँ के सिंडिकेट का संचालन कराया जाता है. सिटी स्टेशन के आसपास प्रतिदिन सुबह 11 बजे से जुआ खेलने वालों का जमावड़ा लगता है, जहां ताश के 52 पत्तों पर लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है.

बताया जा रहा है कि इस कथित जुए के फड़ पर वाराणसी के अलावा चंदौली, मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों से लोग पहुंचते हैं. आरोप है कि पूरे खेल का संचालन सुनियोजित तरीके से किया जाता है और आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए अलग व्यवस्था भी की गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें और खबरें सामने आने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है. इसी वजह से लोगों के बीच यह चर्चा है कि आखिर कथित अवैध गतिविधियों पर अंकुश क्यों नहीं लगाया जा रहा.

कुछ दिन पहले तेलियाबाग में सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में भी जांच के दौरान कथित तौर पर जुए के अड्डों से जुड़े पहलुओं की चर्चा सामने आई थी. इसके बाद पुलिस ने लूटकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन क्षेत्र में कथित जुए के फड़ के संचालन को लेकर सवाल अब भी बरकरार हैं.

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए, यदि आरोप सही पाए जाएं, तो जुए के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!