Current Date

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

|
Published on: 19 July 2026, 2:12 pm IST
Subscribe
ads

वाराणसी/चंदौली —वाराणसी प्रधान डाकघर में रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून 2026) के व्यवसाय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वाराणसी पूर्व मंडल के अंतर्गत आने वाले वाराणसी एवं चंदौली जनपद के सभी डाकघरों के बचत बैंक, डाक जीवन बीमा (PLI/RPLI), मेल, पार्सल, अंतरराष्ट्रीय मेल तथा आधार सेवाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान 9 जुलाई 2026 को डाक जीवन बीमा निदेशालय द्वारा आयोजित PLI/RPLI स्पेशल ड्राइव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाकघरों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पीडीडीयू पोस्ट ऑफिस के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी को डाक व्यवसाय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया.

समीक्षा बैठक में आगामी तिमाही में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, मेल, पार्सल, अंतरराष्ट्रीय मेल एवं आधार सेवाओं के व्यवसाय को बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई. साथ ही आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सभी डाकघरों में ग्राहकों के लिए राखी विशेष लिफाफों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

बैठक की अध्यक्षता प्रवर डाक अधीक्षक जय प्रकाश ने की. इस दौरान उपाधीक्षक जवाहरलाल शर्मा, सहायक अधीक्षक (नगर उपमंडल) विनीत कुमार सिंह तथा सहायक अधीक्षक (पीडीडीयू उपमंडल) व्यास मुनी पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. बैठक के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: चकिया ब्लॉक में महिला शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Chandauli News: चकिया ब्लॉक में महिला शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
error: Content is protected !!