Current Date

Chandauli News : डीडीयू जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, मुंबई-हावड़ा मेल से 28 लाख रुपये के साथ दो युवक पकड़े गए

|
Published on: 18 July 2026, 7:29 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीडीयू नगर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12322 कोलकाता (मुंबई)-हावड़ा मेल एक्सप्रेस से 28 लाख रुपये की नकदी के साथ दो युवकों को पकड़ा है। बरामद नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आयकर विभाग को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रेस नोट के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज एवं वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि एसी-3 कोच की सीट संख्या 41 व 43 पर यात्रा कर रहे दो व्यक्ति अपने बैग में भारी मात्रा में नकदी लेकर जा रहे हैं।

सूचना पर जीआरपी डीडीयू, आरपीएफ पोस्ट डीडीयू एवं आरपीएफ सीआईबी की संयुक्त टीम ने दोनों यात्रियों की तलाशी ली। जांच में उनके बैग से 28,00,000 रुपये नकद बरामद हुए।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान राहुल सोनी (38 वर्ष) और पुष्प कुमार उसरेटे (23 वर्ष), निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों बरामद धनराशि से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।

जीआरपी ने बरामद नकदी की सूचना आयकर विभाग, वाराणसी को दी। मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम को दोनों व्यक्तियों एवं बरामद धनराशि को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और नकदी के स्रोत तथा उसके उपयोग के संबंध में आयकर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!