Current Date

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर ओएचई तार टूटने से रेल संचालन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

|
Published on: 14 July 2026, 5:33 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन के डाउन यार्ड स्थित क्रासिंग केबिन के समीप मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तार टूट जाने से रेल संचालन अचानक बाधित हो गया. घटना के बाद डाउन और अप लाइन की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों और बीच रास्ते में जहां-तहां खड़ी हो गईं.
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब डाउन यार्ड से एक इंजन गुजर रहा था. इसी दौरान ओएचई तार टूट गया, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई और पीडीडीयू–पटना तथा पीडीडीयू–गया रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग एवं विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ओएचई तार को दुरुस्त कर रेल परिचालन बहाल किया गया.
इस दौरान कई ट्रेनों के बीच रास्ते में रुक जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी और लंबे इंतजार के कारण यात्रियों में बेचैनी देखने को मिली. रेल संचालन सामान्य होने के बाद ट्रेनों को धीरे-धीरे उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ओएचई तार टूटने के कारणों की जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!