Current Date

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

|
Published on: 13 July 2026, 8:14 am IST
Subscribe
ads

मुगलसराय/चंदौली— उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय सोमवार को मुगलसराय क्षेत्र के डाड़ी (झींगुरी) स्थित स्व. बलदेव यादव के घर पहुंचे. उन्होंने काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हुई बलदेव यादव की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी तथा स्वर्गीय बलदेव यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

अजय राय ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर उनका साथ देगी. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण बलदेव यादव की जान गई. उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घटना के संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए.

अजय राय ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में गरीबों के घर और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक कई मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया गया, जिनमें लगभग 200 वर्ष पुराना काली माता मंदिर भी शामिल है. उनके अनुसार इस मंदिर से क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई थी. अजय राय ने मृतक के भाइयों, पत्नी और पुत्र गोविंद यादव से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

अजय राय प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस—

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार
error: Content is protected !!