Current Date

चंदौली में ननिहाल आए व्यक्ति की छत से गिरकर मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम: चकिया के मुजफ्फरपुर गांव में हुई घटना, पुलिस ने इस वजह से शव लिया कब्जे में, पढ़े क्या है पूरी खबर

|
Published on: 11 July 2026, 6:37 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— चकिया थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में अपनी पत्नी के ननिहाल आए एक व्यक्ति की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकिया ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुड्डू बिंद (38) पुत्र सुमेर, निवासी बेदवा पर (सरने), थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। बताया गया कि वह शुक्रवार शाम अपनी पत्नी के साथ मुजफ्फरपुर स्थित ननिहाल आए थे। रात में वह मकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान किसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल गुड्डू बिंद को परिजन तत्काल सीएचसी चकिया ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची चकिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

error: Content is protected !!