Chandauli News: इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील बनाने से रोका तो कर लिया सुसाइड: मिर्ज़ापुर के मठना नहर में कूदी किशोरी का 15 किलोमीटर बाद चंदौली में मिली लाश
चंदौली— जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल चौकी अंतर्गत बड़ी नहर में बुधवार की सुबह एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी. घंटे बाद मृतका की पहचान बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा रोड़ निवासी खुशबू (15) के रूप में हुई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील बनाने की जिद में एक किशोरी ने सुसाइड किया है. मिर्ज़ापुर जिले की जमालपुर पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी. किशोरी रविवार को अपने गांव लेवा से अदलहाट थाना क्षेत्र के कौवासाथ अपने ननिहाल गई थी. सोमवार की अपराह्न 3 बजे जमालपुर थाना अंतर्गत मठना गांव के नहर में कूद गई. तीन दिन बाद बुधवार की सुबह किशोरी की लाश 15 किलोमीटर दूर अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल के पर उतराया मिला. इस संबंध में पीडीडीयू क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खुशबू इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील बनाने की शौकीन थी, लेकिन यह सब परिजनों को पसंद नहीं था. जिसको लेकर रोज उसे डांट पड़ती थी. बावजूद किशोरी रील बनाना नहीं छोड़ पा रही थी. इसी कलह में सोमवार की अपराह्न वह ननिहाल में जाकर नहर में कूद गई. शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रहा है.