Current Date

Chandauli Crime: शहाबगंज इलाके में मंदिर और बाइक चोरी के बाद अब रिहायशी मकान बना चोरों का निशाना, घर से नकदी और आभूषण ले उड़े चोर, लगातार तीसरे दिन भी चोरी

|
Published on: 4 July 2026, 6:08 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंदिर और बाइक चोरी के बाद अब चोरों ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही वारदातों के बाद ग्रामीणों ने रात्रि गश्त और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कटवा-माफी गांव निवासी प्यार पासवान पुत्र भंगी पासवान शुक्रवार रात भोजन करने के बाद परिवार के साथ मकान की छत पर सोने चले गए थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और कमरे में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। शनिवार सुबह परिवार नीचे पहुंचा तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शहाबगंज क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन चोरी की वारदात होने से लोगों में भय का माहौल है। पहले मंदिर से घंटों और प्रतिमा की चोरी तथा उसके बाद ब्लॉक मुख्यालय से दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना हुई थी। अब घर में चोरी होने से लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

अगला लेख

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

चंदौली में मवेशी तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 11 गोवंश से लदी पिकअप बरामद; पुल से कूदे तस्कर, एक की मौत

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर
error: Content is protected !!