चंदौली—जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी गांव के समीप रेलवे ट्रैक शुक्रवार की देर शाम किसी मालगाड़ी से कटकर एक अज्ञात शख्स की मौत हो गई. सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई.
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि किसी मालगाड़ी से कटकर एक अज्ञात शख्स का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आसपास लोगों से पूछताछ की और पहचान का प्रयास किया लेकिन काफी देर बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी.
मृतक की उम्र करीब 44 वर्ष बताई जा रही है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी जिला अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं.










