Current Date

चंदौली में 50 हजार का इनामी मंगरु मुसहर गिरफ्तार, चोरी का विरोध करने पर युवक की हत्या में था फ़रार: 15 दिसंबर 2025 में दूधारी गांव में हुई हत्या के बाद से गुजरात में काट रहा था फरारी

|
Published on: 3 July 2026, 5:22 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के सैयदराजा पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मंगरु मुसहर को गिरफ्तार कर लिया. वह 15 दिसंबर 2025 में सैयदराजा थाना क्षेत्र के दूधारी गांव में चोरी का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में वांछित था. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.
सूत्रों के अनुसार, वारदात के बाद मंगरु मुसहर गुजरात भाग गया था, जहां वह एक फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था. हाल ही में गुजरात से लौटने के बाद वह बिहार स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहरा हुआ था. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. हत्या की घटना वाले दिन उसके साथी निहोरा मुसहर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, मंगरु मुसहर घटना के बाद से लगातार फरार था. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!