Current Date

Chandauli News: शहाबगंज के उदयपुरां में माँ काली मंदिर से 6 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, कल इलिया इलाके के मंदिर से घंटा चोरी हुए थे

|
Published on: 1 July 2026, 4:44 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— शहाबगंज थाना क्षेत्र के उदयपुरां गांव के प्राचीन माँ काली मंदिर परिसर में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगे 6 बड़े घण्टों को काटकर चोरी कर लिया. यह घटना मंगलवार की देर रात हुई, 1 जुलाई 2026 बुधवार की सुबह तब सामने आई जब ग्रामीण और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे.

जानकारी के अनुसार उदयपुरां गांव में स्थित काली जी का मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. प्रतिदिन सुबह-शाम यहां ग्रामीण पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं. मंगलवार की रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुस गए और वहां लगा पीतल का 6 घंटा चोरी कर फरार हो गए. घटना की जानकारी उस समय हुई जब बुधवार सुबह गांव के कुछ युवक दौड़ लगाने के लिए मंदिर के पास पहुंचे. उन्होंने देखा कि मंदिर का घंटा अपनी जगह से गायब है.
घंटा चोरी होने की खबर गांव में तेजी से फैल गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए. लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

ग्रामीणों के अनुसार, चकिया सर्कल में मंदिर परिसर में लगातार आए दिन चोरी की वारदात हो रही है. इन घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है. उन्होंने प्रशासन से मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे. फिलहाल, घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!