चंदौली—इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा गांव के शिवमंदिर प्रांगण में सोमवार की रात रखी दान पेटिका तोड़कर रुपया एवं घंटा को चोर उठा ले गए. इसकी जानकारी मंगलवार को सुबह हुई जब मंदिर के पुजारी साफ सफाई करने गए. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मंदिर के ग्रामीणों को दिया. ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगायी है.
थाना क्षेत्र के खरौझा गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में दान पेटिका रखी हुई थी. इसमे कुछ भक्तों के पैसे भी थे. सोमवार की रात चोरों ने दान पेटिका का ताला तोड़कर पैसा निकाल लिए वही मंदिर में टंगा करीब छोटे-बड़े सात घंटा भी निकाल ले गए. इसकी जानकारी मंगलवार को सुबह साफ सफाई करने गए मंदिर के पुजारी को हुई तो उन्होंने गांव के शशिकांत सिंह को चोरी की घटना से अवगत कराया. शशिकांत सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दिया वहीं अज्ञात चोर के खिलाफ भी लिखित शिकायत किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस संबंध में इलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पीतल के एक बड़ा घंटा और चार पांच छोटे घंटे को चोरों ने चुराया है. दान पेटी भी तोड़ी गई है. दान पेटी में पैसे नहीं थे. मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है. मामले की जांच की जा रही है.










