Current Date

Chandauli News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई विवाहिता, अस्पताल में हुई मौत एक साल के बेटे से छिन गई मां की गोद

|
Published on: 19 June 2026, 1:37 pm IST
Subscribe

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहणा गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। रोहणा गांव निवासी राधेश्याम बिंद की पत्नी सोनी दोपहर करीब दो बजे घर में पंखे का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। कुछ देर बाद घर की एक बच्ची जब उसे बुलाने पहुंची तो उसे बेसुध हालत में देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सोनी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जाता है कि सोनी की शादी करीब दो वर्ष पहले राधेश्याम बिंद से हुई थी और उसका एक वर्ष का पुत्र है। हादसे के बाद पति, परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से महिला की मृत्यु हुई है। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इकलौते पुत्र की मौत, मां का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

Chandauli News: चंदौली में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इकलौते पुत्र की मौत, मां का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

Chandauli News: चंदौली में नहर में नहाते समय भाई-बहन की डूबने से मौत, घर से 100 मीटर दूरी पर हुई घटना

Chandauli News: चंदौली में नहर में नहाते समय भाई-बहन की डूबने से मौत, घर से 100 मीटर दूरी पर हुई घटना

Chandauli News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत: बैंक जाते समय चहनियाँ चौराहे पर कार ने मारी जोरदार टक्कर

Chandauli News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत: बैंक जाते समय चहनियाँ चौराहे पर कार ने मारी जोरदार टक्कर

Chandauli News: जौनपुर से चंदौली बारात में आए वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुईं दर्दनाक मौत: तिरगांवा बैरियर खुलने से आए दिन हादसे के शिकार हो रहे राहगीर

Chandauli News: जौनपुर से चंदौली बारात में आए वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुईं दर्दनाक मौत: तिरगांवा बैरियर खुलने से आए दिन हादसे के शिकार हो रहे राहगीर

Chandauli News: चंदौली के सतपोखरी में मुगलसराय कोतवाली पुलिस की छापेमारी: प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली के सतपोखरी में मुगलसराय कोतवाली पुलिस की छापेमारी: प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

Chandauli News: मुग़लसराय के यूरोपियन कॉलोनी में मिला अज्ञात युवक का शव: शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी

Chandauli News: मुग़लसराय के यूरोपियन कॉलोनी में मिला अज्ञात युवक का शव: शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी
error: Content is protected !!