Current Date

Chandauli Crime: प्रधानी की तैयारी, प्रेम प्रसंग और अपमान का बदला… 36 घंटे में सुलझा जोगियाकला हत्याकांड, चारपाई पर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से की थी हत्या चकिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा

|
Published on: 8 June 2026, 8:55 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—चकिया थाना क्षेत्र के जोगियाकला गांव में 5 जून की रात हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही सुनील यादव उर्फ कवि को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 5 और 6 जून की मध्यरात्रि जोगियाकला निवासी बेचई उर्फ बृजेश यादव (34) अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले में चकिया थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी और आरोपी सुनील यादव उर्फ कवि के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक घटना से कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद मृतक की पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

आरोप है कि इसके बाद मृतक गांव में आरोपी और उसके कथित संबंधों को लेकर खुलकर विरोध करने लगा था। पुलिस के अनुसार आगामी प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे आरोपी ने इसे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ लिया और बदला लेने की योजना बना डाली।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन आरोपी अहरौरा जाकर एक लोहार की दुकान से कुल्हाड़ी खरीदकर लाया था। देर रात वह चोरी-छिपे मृतक के घर पहुंचा और चारपाई पर सो रहे बृजेश यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शोर न मच सके, इसके लिए मृतक के मुंह में गमछे का टुकड़ा भी ठूंस दिया था।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी को अपने खेत में छिपाकर वापस चला गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोकरम बंधी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर खेत से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।

इस पूरे मामले के खुलासे में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, चौकी प्रभारी शिकारगंज अमित कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी सैदूपुर अनिल कुमार पांडे सहित चकिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!