Current Date

मुगलसराय को मिले नए एसडीएम राजीव मनोहन सक्सेना, अब ईओ और एसडीएम दोनों पदों की संभालेंगे जिम्मेदारी: अनुपम मिश्रा के तबादले के बाद लिया चार्ज- जाने कौन हैं 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी राजीव

|
Published on: 26 May 2026, 2:02 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) को नए उपजिलाधिकारी के रूप में राजीव मनोहन सक्सेना मिल गए हैं। मंगलवार को उन्होंने एसडीएम पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
राजीव मनोहन सक्सेना को एसडीएम अनुपम मिश्रा के स्थान पर तैनात किया गया है। अनुपम मिश्रा का हाल ही में तबादला कर उन्हें लोक सेवा आयोग में उपसचिव बनाया गया था।
मूल रूप से बरेली जिले के निवासी राजीव मनोहन सक्सेना 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले सक्सेना ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा के बाद जेएनयू से अध्ययन किया है। वर्ष 2023 में उन्हें उपजिलाधिकारी पद पर पहली तैनाती मिली थी।
खास बात यह है कि राजीव मनोहन सक्सेना पहले से ही नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब एसडीएम और ईओ दोनों पदों की जिम्मेदारी उनके पास रहने से प्रशासनिक कार्रवाई और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
पिछले करीब एक वर्ष के दौरान ईओ रहते हुए उन्होंने मुगलसराय में अतिक्रमण के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए थे। सड़क चौड़ीकरण और अवैध कब्जों को हटाने को लेकर उनकी कार्यशैली चर्चा में रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब एसडीएम का प्रभार मिलने के बाद शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान और तेज हो सकता है।
कार्यभार संभालने के बाद राजीव मनोहन सक्सेना ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन कराया जाएगा और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!