Current Date

बलिया के नरही कांड के बाद चंदौली में पुलिस व्यवस्था का बड़ा बदलाव, डेढ़ साल से बंद पड़े सभी पुलिस पिकेट फिर हुए सक्रिय, तस्करी और अपराध पर लगाम कसने के लिए एसपी आकाश पटेल ने दिए निर्देशन

|
Published on: 19 May 2026, 6:31 am IST
Subscribe
ads

Jai prakash tiwari (jai tiwari)

चंदौली। बलिया के चर्चित नरही कांड के बाद पूर्वांचल में कानून व्यवस्था और तस्करी गतिविधियों को लेकर पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। इसी क्रम में चंदौली जिले में करीब डेढ़ साल से बंद पड़े पुलिस पिकेटों को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित पिकेटों पर अब 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। माना जा रहा है कि यह फैसला अपराध नियंत्रण, शराब और अन्य तस्करी गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के कार्यकाल में जिले के अधिकांश पुलिस पिकेट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद कई संवेदनशील मार्गों और सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की निगरानी कमजोर पड़ गई थी। हालांकि हाल के घटनाक्रमों और उच्चाधिकारियों की सख्ती के बाद अब पुलिस विभाग ने दोबारा पिकेट व्यवस्था को चालू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एडीजी पीयूष मोर्डिया की सक्रियता और विभागीय समीक्षा के बाद जिले के सभी बंद पिकेटों को तत्काल प्रभाव से चालू करने का निर्देश जारी हुआ। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई।
जिले में जिन प्रमुख स्थानों पर पिकेट दोबारा सक्रिय किए गए हैं उनमें सैयदराजा का नौबतपुर पिकेट, सकलडीहा का नईबाजार पिकेट, चकिया कोतवाली क्षेत्र का पिकेट, सिंकंदरपुर-पचवनिया मोड़, गरला तिराहा, मोहम्मदाबाद तिराहा, इलिया थाना क्षेत्र का मालदह पुल, धीना थाना क्षेत्र के महुजी चौकी के पास स्थित पिकेट, बलुआ क्षेत्र के मारूफपुर, चहनिया चौराहा और थाना तिराहा गंगा पुल शामिल हैं।
इसके अलावा कंदवा का ककरैत घाट, बबुरी का लेवा मोड़, शहाबगंज कस्बा पिकेट, मुगलसराय का पड़ाव पिकेट और रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 के पास स्थित पिकेट भी फिर से सक्रिय किए गए हैं। अलीनगर क्षेत्र के सिघीताली और पछफेड़वा इलाके में भी पुलिस की नियमित ड्यूटी शुरू कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन पिकेटों के सक्रिय होने से जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा। खासतौर पर बिहार सीमा और प्रमुख मार्गों से होने वाली शराब तस्करी, अवैध परिवहन और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। आने वाले दिनों में इन पिकेटों पर निगरानी और चेकिंग व्यवस्था और कड़ी किए जाने की तैयारी है।

अगला लेख

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

error: Content is protected !!