Current Date

क्रिकेट विवाद में चली गोली, युवक पर फायरिंग से इलाके में दहशत, नाथूपुर का अंकित मांग रहा था 50 हजार की रंगदारी: चंदौली के चर्चित लूट कांड में भी था शामिल

|
Published on: 18 May 2026, 8:34 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूरगांव में रविवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने रितेश कुमार नामक युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह और अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है। सूत्रों बताते हैं कि, करीब एक माह पहले क्रिकेट खेलने के दौरान रितेश कुमार और मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर निवासी अंकित यादव के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद से अंकित लगातार रितेश से 50 हजार रुपये रंगदारी मांग कर रहा था। पैसा न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच फोन पर तीखी बातचीत हुई थी, जिसमें रितेश को देख लेने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि रविवार शाम अंकित यादव दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों के साथ खजूरगांव पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए रितेश पर फायरिंग झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सीओ अरूण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित यादव के कुछ परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी अंकित यादव का नाम कुछ दिनों पहले एक जुए के फड़ पर चढ़ कर कई राउंड गोली चलाने और पैसा लूटने की घटना में चर्चा में आया था। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अंकित पर मुगलसराय कोतवाली मारपीट के मामले में मुकदमा पंजीकृत है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!